राफिया बालिग बनीं अध्यक्ष, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प
सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में रविवार को नर्सेज संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एसीमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और नर्सेस के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने का संकल्प लिया। निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी अध्यक्ष राफिया बालिग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमकुम सिंह, उपाध्यक्ष स्वर्णलता, संध्या, महामंत्री/सचिव गायत्री सिंह, संयुक्त मंत्री साधना, मलखान, कोषाध्यक्ष विमलेश, मीडिया प्रभारी विजीता मन्नीकम, संयोजक मधुबाला, संगठन मंत्री सोनम पटेल इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुष्पा देवी, मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विजय लक्ष्मी, जिला उपाध्यक्ष पूनम द्विवेदी, सीएमओ कार्यालय से डीआईओ डॉ.गिरधारी लाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में नर्सेस मौजूद रहीं। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
