दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल

Spread the love

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर से लिलासी की ओर जा रहे दो बाइक सवार तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर पलाश के पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरू की शाम बलियरी स्थित दशरथ मांझी ग्राम वाटिका के पास हुआ। बाइक सवार म्योरपुर से लिलासी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलाश के पेड़ से टकरा गई। बताया गया दोनों युवक नशे की हालत में थे।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अपने साथ ले गई। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान और दुर्घटना के संबंध में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *