केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त विकास खंडों में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

चंदौली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के मंशानुरूप तथा जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त विकासखंड में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई तथा आमजन को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर  विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *