प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग को वैश्विक पहचान मिली है – डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ 

Spread the love

नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

वाराणसी। नमो घाट पर सोमवार को अलसुबह अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी प्रखर कुमार सिंह ने किया संचालन पारस यादव पप्पू एवं डा दिपिका दवे ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , विशिष्ठ अतिथि प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी डॉ अरविंद कुमार, डा नितेश श्रीवास्तव, एसडीम पवन कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय यादव, दिनेश यादव, पप्पू, गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंत्रीद्वय सहित नमो घाट पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं ने योगा प्रोटोकॉल के तहत योग टीचर दिनेश कुमार मौर्य एवं योग टीचर आरती सिंह जी के साथ सभी ने योग किया गया।

        अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ व विशिष्ट अतिथि एमएसएमई मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु अनेक जनकल्याणकारी पहलें संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से योग आज जन-जन के जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है।  इस अवसर पर आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी, आयुष, शिक्षा आदि अन्य विभागों के लोगों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *