आपदा जागरूकता के लिए जनपद में चलाया जा रहा विशेष अभियान

Spread the love

नदी, जलाशयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा  रहा सुरक्षा संदेश

सोनभद्र।  मानसून एवं आपदा की  स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोनभद्र एवं जिला पंचायत विभाग द्वारा जनपद में विशेष जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत सचिवालयों, सार्वजनिक स्थलों, नदी तटों, जलाशयों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा संबंधी संदेश, सावधानियां एवं “क्या करें, क्या न करें” संबंधी महत्वपूर्ण स्लोगन साइन बोर्ड एवं दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी, तालाब एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेतावनी एवं जागरूकता संदेश प्रदर्शित कर आमजन को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि नदी एवं जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए संदेशों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका अनुपालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा दुर्घटना से बचा जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *