• हम संस्थान के कार्यों से सेवा मुक्त अवश्य हो गये है पर इस परोपकार से भरे कार्य के लिए अब रहेगा पूरा समय : कल्पना शुक्ला
रेणुकूट(सोनभद्र)। जनपद के रावर्टसगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया केपंचायत भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति स्प्रिंकलिंग स्माइल्स व लायंस क्लब द्वारा वृद्ध विकलांग तथा विधवा महिलाओं में साड़ी वितरण व बच्चों में बिस्केट वितरण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव संस्थापक परोपकार सेवा समर्पण समिति व स्प्रिंकलिंग स्माइल्स के हेमंत लोढ़ा जी की भूमिका सराहनीय रहा है उनके द्वारा यह परोपकार से भरा कार्य सोनभद्र के प्रत्येक गांव-गांव में चलाया जा रहा है ग्राम प्रधान अर्चना गौड़ व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया तथा लंच पैकेट प्रदान किया गया वहीं लायंस क्लब रेणुकूट व रेणुसागर द्वारा बच्चों में बिस्केट बांटा गया व असहाय महिलाओं की मदद की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयोजन में उपस्थित आनंद शुक्ला व कल्पना शुक्ला को राजकुमार यादव व किशन पाण्डेय टीम द्वारा सप्रेम भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में उपहार भरा प्यार पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरे खुशियों से भर गये। वहीं इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़ मौजूद रहे तथा उन्हें की देख-रेख में यह साड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा अध्यक्ष सपा परमेश्वर यादव, लालबरत यादव समेत परोपकार सेवा समिति के रविंद्र सिंह, गोपीचंद मौर्य, हेमंत लोढा, सुधीर अग्रवाल, कल्पना शुक्ला, रामनारायण यादव, नीलमणि श्रीवास्तव, कीर्ति सिंह ,महेंद्र नाथ आर्य, माधुरी सिंह, किशन पांडेय, मस्तराम मिश्र, विनोद सिंह उपेंद्र सिंह रामबाबू, ओमकार मृत्युंजय सिंह गोपीचंद मौर्य अशोक कुमार सिंह रविंद्र सिंह आ.एन. यादव राजेंद्र अग्रवाल आलोक मेहता अरुण श्रीवास्तव शैलेंद्र श्रीवास्तव राजेश पांडेय अनिल सिंह दीपक मिश्रा संजय रूंथला दीप्तिमान बनर्जी शशि चंद्र यादव सरला पांडेय गरिमा मिश्रा अदिति अंजलि अर्चना राठौर संतोष यादव सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के अंत में महिलाओं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
