प्रयागराज।पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत इफको घियानगर टाउनशिप की सम्मानित महिलाओं हेतु किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इफको फूलपुर परिवार की प्रथम महिला सरिता सिंह रही। उन्होंने कहा कि हमें खुद को प्रतिबद्ध करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें । ठोस एवं प्लास्टिक कचरे को अलग करेंगे और अपने टाउनशिप के टिकाऊ पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए प्रबंधन द्वारा निर्देशित सभी बिंदुओं का अवश्य ध्यान रखें। इफको घियानगर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में क्विज एवं परिचर्चा में बढ़चढ़ कर भाग लिया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी महिलाओं ने संकल्प लिया। ई.पी.सी. अनुभाग ने कार्यक्रम का समन्वय किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक ई.पी.सी. उमेश कुमार, आशीष कुमार, सुरेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित क्विज एवं परिचर्चा प्रतियोगिता का आयोजन
