जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए  भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा – संजीव कुमार गौड़

Spread the love

भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन सामाजिक चेतना, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। वहीं जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने उनके त्याग, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *