पुलिस भर्ती परीक्षा : जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा के निर्देश

Spread the love

सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा  के सफल, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। जनपद में 08, 09 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था एवं फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एम्बुलेंस तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। समय पालन एवं अनुशासन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में जिलाधिकारी ने समय पालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान एवं अन्य तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता अक्षम्य होगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार रणधीर मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *