विधायक में नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत पर किया निरीक्षण 

Spread the love

जिलाधिकारी से फोन पर बात कर अनियमितता की अविलम्ब जांच कराने को कहा 

अहरौरा, मिर्जापुर । नामित सभासदों की शिकायत पर सोमवार शाम को विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने नई बाजार वार्ड में हो रहे नाले के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके से जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्माण कार्यों की जांच कराने को कहा। बता दें की नामित सभासद महेन्द्र अग्रहरि ने नई बाजार वार्ड में हो रहे नाले के निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने की आवाज उठाई थी जिसको अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। सोमवार को फिर नामित सभासदों की शिकायत पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मौके पर पहुंच कर नाले के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को खुद देखकर जांच कराने की बात कही। और जिलाधिकारी को नाले के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *