अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग और एसडीएम की बड़ी कारवाई 

Spread the love

दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर मय कंप्रेशर, दो हाइवा ट्रक सीज , छः नामजद दस अज्ञात लोगों के विरूद्ध अवैध खनन परिवहन का मुकदमा दर्ज , संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप , बुधवार दिन भर पहाड़ों में छाया रहा सन्नाटा

अहरौरा ,मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय से मात्र कुछ मीटर दूरी पर प्रतिबंधित क्षेत्र भगवतीदेई/ रामपुर ढबही पहाड़ी पर स्थित एक खनन पट्टा स्थल पर मंगलबार की मध्यरात्रि उपजिलाधिकारी,पुलिस एव खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी में दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर मय कंप्रेशर, दो हाइवा ट्रक को मौके से टीम ने बरामद करते हुए अवैध खनन कार्य में लिप्त छः नामजद, दस अज्ञात के विरूद्ध अवैध खनन परिवहन सहित अन्य धाराओं में खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

खनन के इस कार्यवाई से क्षेत्र के खनन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है ।वही बुधवार दिन भर भगवती देई रामपुर ढबही की पहाड़ियों पर सन्नाटा छाया रहा । जरगो जलाशय के पांच सौ मीटर के भीतर प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी पैमाने पर अवैध खनन एव परिवहन कराए जाने की सूचना एक दबंग क्रेशर प्लांट मालिक द्वारा खनन विभाग को लगातार मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई टीम खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम, खान निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी, मानचित्रकार लक्ष्मीकांत यादव सहित पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की मध्य रात्रि जब एकली गांव के उत्तर तरफ स्थित रामपुर ढबही/ भगवती देई की पहाड़ी पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया।

मेन मुखिया का नाम एफ आई आर मे नही 

इतना बड़ा अवैध खनन किस के सह पर किसके द्वारा कराया जा रहा था इसका जिक्र खान निरीक्षक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में न होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों ने कहा कि खनन विभाग और माफियाओं की मिलीभगत से ही इतने बड़े पैमाने पर खनन हो रहा था। इसके पीछे किसी बड़े व्यक्ति का हाॅथ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *