बकरीद पर कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें – रेहान बरकाती 

Spread the love

किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हो, प्रशासन का सहयोग करें,साफ सफाई का रखें ध्यान 

अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र की कस्बा जहांगीरगंज की प्रमुख दीनी व सामाजिक तंजीम “मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी” के अध्यक्ष युवा समाज सेवी रक्तदाता रेहान बरकाती ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि  बकरीद के दौरान कुर्बानी से जुड़ी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर न करें, आप के जानिब से  किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। मेमारे मिल्लत इंतजामिया कमेटी की हमेशा कोशिश रहती है कि समाज में आपसी सौहार्द हमेशा बना रहे।रेहान बरकाती ने कहा कि कुर्बानीगाहों के चारों तरफ पर्दा लगाकर कुर्बानी करें। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। अपशिष्ट पदार्थ, खून व इधर-उधर न फेंके बल्कि गड्ढे में दफ़न कर दें। कुर्बानी के दिन जानवरों की कोई भी फोटों वीडियो सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर शेयर करने से परहेज करें और शासन के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *