सड़क पर घूम रहे छुट्टा सांड़ों से राहगीरों को खतरा 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। सड़क सुरक्षा अभियान की धज्जियाँ उड़ाते सड़कों पर दर्जनों की संख्या में घूम रहे छुट्टा सांड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बने हुए हैं। विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत विभिन्न बाजारों और प्रमुख सड़कों पर झुण्ड में घूम रहे छुट्टा जानवर किसी भी समय हादसों और मुसीबत का कारण बन सकते हैं। अधिकारियों की उदासीनता के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जैसी प्रमुख सड़क पर जानवरो के झुण्ड नज़र आते है जो रात के अंधेरे में और अचानक सड़क पर उतरे तो मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। देवरिया बाजार, पदुमपुर, ब्लाक मुख्यालय तेंदुआईकला,गढ़वल, जहांगीरगंज, गिरैयाबाजार, आदि जगहों पर छुट्टा गोबंशो का जमावड़ा लगा रहता है। शासन द्वारा लगातार आदेश जारी किए जाते हैं कि छुट्टा गोबंशों को बाजारों, और सड़को से पकड़कर निराश्रित गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाए जिससे आमजन और यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद शासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़को पर घूम रहे छुट्टा जानवर को गो आश्रय स्थल भेजे जाने की मांग की है। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी जहांगीरगंज ने बताया कि छुट्टा गोबंशो को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है और जिन क्षेत्रों में गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं उन्हे पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *