शाहगंज, सोनभद्र। जनगणना का महाअभियान शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया है। गणना कर्मी हर घर पहुॅच कर लोगों से आवश्यक जानकारी जुटा रहे है। परिवार, मकान, सुविधाओं, राजमर्रा से जुड़ी सुविधाओं सहित कुल 33 सवाल लोगों से पूछ रहे है। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर में शुक्रवार को गणनाकर्मी राजकुमार, खड़गवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह व रिजवान अहमद ने हर घर की दस्त देकर भवन संख्या, मकान की स्थिति, कमरों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, पेयजल, जल निकासी, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, खाना बनाने का ईधर, मोबाइल, स्मार्टफोन, इंटरनेट, टेलीविजन, क्म्प्यूटर, वाहन तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी घर वालों से लिये। जिन लोगों ने पहले ही स्वगणना पूरी कर ली है। वे गणना कर्मी को अपना एसई नम्बर दिखा रहे है। गणना कर्मियों ने बताया कि यह महा अभियान आगामी 20 जून तक अनवरत चलता रहेगा। इसमें सभी सहयोग की अपेक्षा की है।
हर घर पहुॅच टीम कर रही जनगणना: लोगों से पूछ रहे तैतीस सवाल
