एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज एवं बाल भवन के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

सोनभद्र।एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव ‘वनिता की कहानी, हमारी जुबानी’ थीम पर अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ नगर परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र मे मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,संदीप नायक, परियोजन प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली),प्रज्ञा नायक,अध्यक्षा, वनिता समाज एवं सभी गणमान्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं एनटीपीसी गीत से किया गया। 

अपने स्वागत सम्बोधन में प्रज्ञा नायक ने सभी उपस्थित जनों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट किया गया। उन्होने सभी वनिता समाज की सदस्याओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता करने के लिए बधाई दी।   

इस कार्यक्रम में वनिता समाज की सदस्याओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं सभी उपस्थित द्वारा प्रतिभागिताओं का हौसला बढ़ाया गया| साथ ही, टाइनी टॉट्स, बाल भवन एवं क्रेच के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। तदुपरान्त बॉलीवुड नृत्य, डांस ड्रामा, गेम्स आदि की रंगारंग प्रस्तुति से  प्रतिभागिओं द्वारा सभी का का मन मोह लिया गया | इस अवसर पर नीतू मिश्रा, सचिव, वनिता समाज द्वारा वनिता समाज की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप नायक ने वनिता समाज द्वारा प्रस्तुति कौशल को सराहा एवं एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं वनिता समाज को इसी प्रकार से समाज कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।  

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के  सी.एच. किशोर कुमार,  महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट),विवेक आर्य, सीआईएसएफ़ कमांडेंट,  सिद्धार्थ मण्डल,अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन),अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।  

कार्यक्रम का संचालन नीतू मिश्रा, सचिव, वनिता समाज, स्वाति गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव, अनीता स्वर्णकार, खेल सचिव द्वारा किया गया। वंदना यादव, संयुक्त सचिव, वनिता समाज द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *