अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

अनपरा सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर स्थित सुमंगलम भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस चिकित्सा शिविर में संयक्त  चिकित्सालय डीबुल गंज  के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर रवि कुमार ,डॉ. टिशू कश्यप फिजिशियन , डॉक्टर-अजय कुमार आई विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक डॉक्टर अनिता यादव  द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।डॉक्टरों के सहयोग में संतोष कुमार सिंह लैब तकनीशियन ने जांच संदीप कुमार फार्म सिस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण किया गया।वही श्रमिको के पंजीयन सीएचओ उमा कुमारी,एनम रानी यादव ने किया।चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।

इस शिविर का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विभागों  के अलावा हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय,रमेश बर्मा,संजीव श्रीवास्तव एवं राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *