मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

श्रद्धेय हेमवती नन्दन बहुगुणा जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,लोकप्रिय राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे : मुख्यमंत्री

NTPC

स्व0 बहुगुणा जी का देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान,उन्होंने उ0प्र0 के समग्र विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान की तथा प्रयागराज को विशेष पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर आज योजना भवन, लखनऊ में उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय हेमवती नन्दन बहुगुणा जी एक लोकप्रिय राजनेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासक थे। उनका जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में हुआ था। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के उपरान्त आगे की उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज गये, जहां वे छात्र जीवन से ही स्वतंत्रता आन्दोलन से सक्रिय रूप से जुड़ गए। उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन में सामाजिक जन जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को प्रखर रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद प्रयागराज में वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान एक छात्र नेता के रूप में स्व0 बहुगुणा जी की गिरफ्तारी भी हुई थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात स्वतंत्र भारत में उन्होंने प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री तथा केन्द्र सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *