झज्जर। शिक्षक दिवस के अवसर पर एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में यूनिट स्तर की नॉसेट प्रतियोगिता-2026 के साथ शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां कर्मचारियों को नए विचारों और बेहतर समाधान के लिए प्रोत्साहित करना था, वहीं शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना भी था। एनटीपीसी की प्रमुख प्रतियोगिता नॉसेट में कर्मचारी विभिन्न विषयों पर अपने विचार और नए सुझाव प्रस्तुत करते हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार और संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

प्रतियोगिता में ग्लेडियेटर्स, AI फ़ॉरवर्ड और वसुंधरा टीमों ने भाग लिया। टीमों ने “एआई पायलट से एआई आधारित एनटीपीसी की ओर”, “नेट ज़ीरो” और “इन्वेंट्री ऑप्टिमाइज़ेशन” जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। टीम ग्लेडियेटर्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब वह क्षेत्रीय स्तर की नॉसेट प्रतियोगिता में एपीसीपीएल का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रबीन्द्र पटेल, मोहम्मद निजामुद्दीन, जीएम (ओएंडएम), संजय जैन, जीएम (मेंटेनेंस एवं ऐडीएम ) अतुल अग्रवाल, एजीएम (ऑपरेशंस एवं एफएम), उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विभिन्न विभागों के प्रमुख और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रबीन्द्र पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि नॉसेट कर्मचारियों को समस्याओं को नए नजरिए से देखने और उनके बेहतर समाधान सुझाने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा दिए गए कई उपयोगी सुझावों को समय-समय पर संगठन में अपनाया गया है। साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने बाल भारती पब्लिक स्कूल और पेटल्स नर्सरी स्कूल के शिक्षकों को आभार स्वरूप उपहार भेंट किए और बच्चों की शिक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
