मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आरआईडीएफ से वित्त पोषित परियोजनाओं से संबंधित वित्तीय वर्ष 2025-26 की हाई पावर कमेटी की चतुर्थ समीक्षा बैठक सम्पन्न
लखनऊः मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में नाबार्ड के ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) से वित्त पोषित परियोजनाओं से संबंधित वित्तीय वर्ष 2025-26 की हाई पावर कमेटी की चतुर्थ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने बैठक में तृतीय समीक्षा बैठक के बाद हुई प्रगति का ब्योरा लिया और विभागों को नाबार्ड को प्रतिपूर्ति दावे शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड और कार्यदायी विभागों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि परियोजना स्वीकृति, प्रतिपूर्ति दावे एवं परियोजना पूर्णता प्रमाणपत्र (PCR) समयबद्ध तरीके से नाबार्ड को भेजे जाएं।
उन्होंने Project Yet to be Grounded (PYG) तथा Slow Moving Projects (SMP) की समीक्षा कर उनका ब्योरा नाबार्ड को भेजने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने सभी विभागों एवं नाबार्ड को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि कार्यदायी विभाग अपनी परियोजनाओं की Quarterly Progress Report (QPR) नाबार्ड को प्रेषित करेंगे, जिससे परियोजनाओं की वास्तविक समय पर निगरानी सुनिश्चित हो सके।
अंत में, मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं नाबार्ड को आपसी तालमेल बढ़ाकर विभिन्न कार्यबिंदुओं पर संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्राथमिकता संवितरण पर केंद्रित है, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये का ऋण संवितरण राज्य सरकार को स्वीकतृ परियोजनाओ के सापेक्ष किया जा सकें। उनके द्वारा बताया गया कि विभिन्न कार्यदायी विभागो को वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 1751 करोड़ रुपये संवितरित किए जा चुके है। बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, सचिव वित्त सुश्री संदीप कौर सहित विभिन्न कार्यदायी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नाबार्ड, उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
