12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्यस्तरीय 03 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Spread the love

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को मिलेगा 21,000 रुपये का पुरस्कार

लखनऊ। प्रदेश में आगामी 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा 03 बड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आयुष विभाग द्वारा तैयार किये गये पोर्टल https://kavach.upayush.in  पर प्रतियोगिता वाले सेक्शन में आनलाइन प्रतिभाग कर सकते हैं।

आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली स्लोगन प्रतियोगिता होगी। जिसके तहत हिन्दी भाषा में न्यूनतम दो लाइन अधिकतम चार लाइन की होगी। दूसरी योग चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसके अंतर्गत पोस्टर साइज 70’’56 सेमी0 (चार्ट पेपर) जो हाथ के माध्यम से बनायी जायेगी। इसी प्रकार तीसरी योगासन प्रतियोगिता होगी, जिसके अंतर्गत वीडियो अधिकतम 01 मिनट की होगी। सभी प्रतियोगिता में समस्त जन सामान्य भाग ले सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। ताकि लोग लेखन, चित्रकला एवं द्श्य माध्यम के द्वारा ‘‘योग दिवस’’ में सहभागी बन स्वयं की प्रतिभा का भी प्रदर्शन करें और पुरस्कार जीतें।प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतियोगी को 21000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 11000 रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 5100 रूपये दिया जायेगा। इसी प्रकार चतुर्थ स्थान पाने वाले प्रतियोगी को 2100 रूपये एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 1100 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *