नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

सोनभद्र। चार साल पहले ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के दादा की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पॉक्सो कोर्ट ने दोषी जलील मोहम्मद को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने उसे एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।मामले में अन्य तीन नाबालिग आरोपियों का मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। अदालत का यह फैसला महिला और बाल अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *