एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 पटना रीजनल राउंड का आयोजन कल

Spread the love

पटना । भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी द्वारा इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 का पटना रीजनल राउंड कल, दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।पीपीपीपीपीपीपीयह राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ श्रृंखला 21 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक पटना सहित देश के 9 क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (नैगम संचार), विश्वनाथ चंदन ने बताया इस क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवा मस्तिष्क की तार्किक सोच को नई धार देना है। उन्होने आगे बताया कि, पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय द्वारा आयोजित होने वाले इस पटना क्षेत्रीय चरण में क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों की 200 से अधिक टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और शिक्षण संस्थानों में उत्साह का विशेष माहौल है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता टीम को 60 हज़ार , द्वितीय स्थान को 40 हज़ार  तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हज़ार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चौथे से छठे स्थान की टीमों को 8 हज़ार का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को आकर्षक टी-शर्ट और प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।प्रत्येक क्षेत्रीय चरण से शीर्ष दो टीमें प्रतिष्ठित नेशनल सेमी-फाइनल के लिए चयनित होंगी। इसके बाद 14 दिसम्बर 2025 को पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में देशभर की श्रेष्ठ प्रतिभाओं के बीच मुकाबला होगा।

2004 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रही इलेक्ट्रॉन क्विज़ प्रतियोगिता इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच बन चुकी है। यह आयोजन छात्रों में तार्किक सोच, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इलेक्ट्रॉन क्विज़ प्रतियोगिता एनटीपीसी की सतत उत्कृष्टता, नवाचार और युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो न केवल ऊर्जा क्षेत्र में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है बल्कि भविष्य के नेतृत्व कर्ताओं को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *