हाजीपुर । रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के मध्य गाड़ी सं. 12408/12407 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का प्राथमिक रख-रखाव उत्तर रेलवे से पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे में हो जाने के कारण इस गाड़ी की संख्या में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन के फलस्वरूप गाड़ी सं. 12407 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अगस्त, 2026 से परिवर्तित ट्रेन संख्या 12507 के नम्बर से तथा गाड़ी सं. 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित ट्रेन संख्या 12508 के नम्बर से चलाई जायेगी।
गाड़ी सं. 12408/12407 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन अब नए नंबर 12508/12507 से किया जाएगा
