हाजीपुर । केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूर्व मध्य रेल, पटना में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मॉडल ब्लड बैंक, जयप्रभा अस्पताल, कंकडबाग, पटना के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण पर्यवेक्षण डॉ. संध्या किरण, एसीएचडी / प्रशासन द्वारा किया गया। शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकती है । उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों एवं मॉडल ब्लड बैंक की टीम का योगदान सराहनीय रहा। केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पटना भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करता रहे ।
