मेजा परियोजना में स्थिति सामान्य, संचालन सुचारू : MUNPL ने आंदोलन संबंधी मुद्दों पर रखा पक्ष

Spread the love

प्रयागराज। मेजा थर्मल पावर परियोजना के मुख्य द्वार तथा टाउनशिप क्षेत्र में आज पूरे दिन स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। परियोजना का संचालन पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी रहा। आंदोलन को स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार का जनसमर्थन नहीं मिला और न ही आंदोलनकारियों की ओर से कोई औपचारिक सूचना अथवा मांगपत्र परियोजना प्रबंधन को प्राप्त हुआ। हालाँकि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों के जरिए उठाए गए मुद्दों पर मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL) ने स्पष्ट किया कि इन सभी विषयों पर संस्थान अपना पक्ष 25 नवम्बर 2025 को एसीपी मेजा कार्यालय में हुई बैठक में पहले ही रख चुका है।MUNPL द्वारा ग्राम सलैया कला में किसी नए निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की गई है। परियोजना के स्टेज-II विस्तार के लिए सरकारी भूमि का पुनर्ग्रहण प्रस्तावित है, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।

भू-विस्थापितों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संस्थान निरंतर पहल करता है —
कौशल विकास प्रशिक्षण, संविदा एजेंसियों में अवसर, जीप संचालन, तथा सहकारी समिति के माध्यम से कार्य आवंटन शामिल हैं। CSR के तहत– वर्ष 2024-25 में 131 युवा/युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया।
– वर्ष 2025-26 में 180 युवा/युवतियों को CIPET, CIDC एवं CRISP के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के उपरांत 100% प्लेसमेंट का प्रावधान भी किया गया है। बिजली, मजदूरी, मुकदमे और चिकित्सा सुविधाएँसं स्थान ने स्पष्ट किया कि MUNPL केवल विद्युत उत्पादन करता है एवं वितरण लाइसेंस न होने के कारण मुफ्त बिजली देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

श्रम कानूनों के अनुसार न्यूनतम मजदूरी, PF, ESI एवं बोनस की व्यवस्था ठेकेदारों के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है।
कानून-व्यवस्था एवं मुकदमे जिला प्रशासन/पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। परियोजना टाउनशिप अस्पताल में ग्रामीणों एवं भू-विस्थापितों को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं, साथ ही आसपास के गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित आयोजित किए जाते हैं। पर्यावरण सुरक्षा के लिए ESP, FGD, वाटर स्प्रिंक्लर जैसी आधुनिक तकनीकें परियोजना में लागू हैं।CSR के तहत हैंडपंप, मिनी वाटर सिस्टम, सौर ऊर्जा आधारित जलशोधन इकाइयों सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय समुदाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जीवनस्तर में सुधार हो रहा है।यह पूरी जानकारी मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *