आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती के दिशा निर्देश पर पशु चिकित्सालय के कर्मचारी गांव गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस दौरान गाय को लम्पी एलएसडी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है और भैंस के लिए खुर पका मुंह पका एफएमडी का टीकाकरण अभियान चलाया गया है। पशु चिकित्सालय के पैरावेट विशाल पांडेय ने गांव में पहुंचकर कई दर्जन पशु पालकों के पशुओं का टीकाकरण किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि पशुओं का टीकाकरण समय से होने पर उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है और पशु पालकों को आर्थिक और पशु हानि से बचाव किया जा सकता है इसलिए सभी पशु पालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करा लें।
पशुओं का टीकाकरण अभियान : पशुपालक अवश्य करा लें पशुओं का टीकाकरण
