संविधान दिवस : जिलाधिकारी ने वि0ख0 राबर्ट्सगंज परिसर में अधिकारियों,कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास खण्ड राबर्ट्सगंज परिसर में  संविधान दिवस-2025 के अवसर पर भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए दृढ संकल्प होकर एतद्द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
   जिलाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि कानून सबके लिए समान होता है यह हमें संविधान से ही ज्ञात होता है हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए कि सभी को  साथ न्याय मिले समाज के लोगों को यही उम्मीद रहती है कि किसी भी प्रकार का उनके साथ दुर्व्यवहार व अन्याय ना हो  सके। उन्होंने कहा कि हमें भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश में संप्रभुता, अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर कर  26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया, यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *