बिड़ला कार्बन द्वारा 20 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित

Spread the love

रेणुकूट। निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में क्षय (टीबी) मरीजों के लिए पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी की ओर से सीएचसी म्योरपुर में उपचाराधीन 20 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान की गई। बताया गया कि बिड़ला कार्बन द्वारा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकासखंडों के टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। यूनिट हेड शिव शंकर सिंह एवं मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के निर्देशन में गोद लिए गए इन रोगियों को समय-समय पर पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनकी शारीरिक क्षमता बढ़े और उपचार में मदद मिल सके। वितरित किट में दलिया, दाल, चना, गुड़, सूजी, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ व अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। चिकित्सकों ने मरीजों व परिजनों को क्षय रोग के लक्षण, समय से जांच, नियमित दवा सेवन, खांसी शिष्टाचार एवं पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर टीबी रोगियों को गोद लेकर उनकी प्रगति पर निगरानी रखी जा रही है। मरीजों ने इस सहयोग के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *