सिंगरौली एनटीपीसी विंध्याचल के स्टेज-4 सीएचपी क्षेत्र में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कर्मचारियों एवं
संविदा कर्मियों के बीच सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेगा सेफ्टी पेप टॉक का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में लगभग 300 कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त
कार्यस्थल के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल)किशोर कुमार होता थे। इस अवसर पर ए. जे.
राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) तथा एस. के.
सिन्हा, महाप्रबंध (ऑपरेशन एवं एफएम) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ए. के. मंडल, अपर महाप्रबंधक
(सीएचपी-मेंटेनेंस), मणिदीप भट्टाचार्य, अपर महाप्रबंधक (सीएचपी-ऑपरेशंस) तथा आशीष कुमार अग्रवाल,
अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने “रोको-टोको अभियान” के महत्व पर
प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों से अपील की कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति या असुरक्षित
कार्य व्यवहार दिखाई देने पर तत्काल हस्तक्षेप करें और उसे रोकने का प्रयास करें। वहीं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं
अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार ने प्रत्येक कार्य से पहले प्रभावी टूलबॉक्स टॉक के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बेहतर
कार्य योजना, संभावित जोखिमों की पहचान तथा सुरक्षित तरीके से कार्य निष्पादन के लिए टूलबॉक्स टॉक अत्यंत
आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सीएचपी क्षेत्र में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवहार प्रदर्शित करने वाले लगभग 30 कर्मचारियों एवं संविदा
कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही “चेंज मैनेजमेंट” तथा “इलेक्ट्रिकल सेफ्टी” विषयों पर आयोजित सेफ्टी
मंथ क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन सभी कर्मचारियों एवं
संविदा कर्मियों द्वारा सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का
अनिवार्य रूप से उपयोग करने, “रोको-टोको अभियान” को सक्रिय रूप से सफल बनाने तथा एनटीपीसी विंध्याचल को
दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
