एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ को, नराकास, नागपुर का-1 महाराष्ट्र द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त

Spread the love

नागपुर। एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ ने वर्ष 2025 में भारत सरकार गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, (नराकास) नागपुर का-1 (महाराष्ट्र) द्वारा प्रदत्त द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट रचनात्मकता को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह सम्मान न केवल “एनटीपीसी मौदा के रचनात्मक प्रयासों की सराहना है, बल्कि संस्था के लिए गर्व का विषय भी है। इस पुरस्कार की परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान एवं राजभाषा अधिकारी  अनीश कुमार ने प्राप्त किया, जिससे पूरे “एनटीपीसी मौदा परिवार” को गौरवान्वित किया गया।

पत्रिका के संरक्षक  हिम्मत सिंह चौहान, अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति मौदा एवं परियोजना प्रमुख, ‘एनटीपीसी मौदा’ और प्रधान संपादक सागर रंजन साहू, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन के नेतृत्व में संपादकीय टीम ने सृजनात्मकता और सामाजिक संवाद का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया है। संपादक अनीश कुमार, सहायक राजभाषा अधिकारी, एवं सह संपादक तान्या द्विवेदी, नैगम जनसंपर्क अधिकारी ने पत्रिका को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

यह पुरस्कार भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का 1, नागपुर द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह दिनांक 21 नवम्बर 2025 को पावरग्रिड सबरंग सम्मेलन हाल, नागपुर में हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक, क्षेत्रिय कार्यान्वयन कार्यालय, मुंबई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

“ऊर्जा’ पत्रिका की यह विजय न केवल मौदा परियोजना के सक्रिय साहित्यिक बौद्धिक योगदान का प्रतीक है, बल्कि हिंदी भाषा के संवर्धन और राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन का भी परिचायक है। इस सम्मान से प्रेरित होकर पत्रिका टीम भविष्य में और भी अधिक नवाचार, रचनात्मकता तथा भाषा-संवर्धन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *