एनटीपीसी खरगोन में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

खरगोन। एनटीपीसी खरगोन में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और एकता की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। परियोजना प्रमुख श्री केशब चंद्र सिंहा राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी एवं एनटीपीसी खरगोन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सीआईएसएफ कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अहिल्या महिला मंडल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, नन्हे कदम, ग्राम के बच्चों एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए रस्साकशी, बोरा दौड़ और कपल रिले जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।समारोह के दौरान परियोजना प्रमुख ने कंट्रोल रूम का दौरा कर शिफ्ट कर्मचारियों से संवाद किया और राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी संयंत्र का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए उनके योगदान की सराहना की। समारोह देशभक्ति, उपलब्धियों और एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *