एनटीपीसी सिंगरौली में भव्यता से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  ई. प्रभाकर राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद सीआईएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में श्री राव ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षा उत्कृष्टता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली की उपलब्धियों और ऊर्जा उत्पादन में योगदान के लिए कर्मचारियों, सीआईएसएफ, संविदाकर्मियों एवं स्थानीय समुदाय का आभार जताया।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ फायर विंग के प्रदर्शन ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। सीएसआर के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर “ICOMIT Chronicles – Volume 1: Integrity” का अनावरण भी किया गया।

संज़ीवनी चिकित्सालय में नवीन फिजियोथेरेपी यूनिट का उद्घाटन किया गया तथा मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल व कंबल वितरित किए गए। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारी, यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, सीआईएसएफ जवान एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह ने राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *