प्रयागराज मण्डल में माह सितंबर, 2026 में 31 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

Spread the love

सुरक्षित रेल परिचालन लिए 9 कर्मचारियों को मिला ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’

प्रयागराज।  उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल में माह सितंबर, 2026 के दौरान 31 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मण्डल सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। माह सितंबर, 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार कुल ₹13,20,86,350/- का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 9 कर्मचारियों को ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों में अनिल कुमार, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/टूंडला, चंद्रशेखर, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/टूंडला, महेश कुमार, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/प्रयागराज छिवकी, रमेश के. श्रीवास्तव, ट्रैक्शन लोको कंट्रोलर /प्रयागराज, सत्य प्रकाश पांडेय, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/कानपुर, कुसमा देवी, पॉइंट्समैन-ए/कानपुर, मोहम्मद भोलू, पॉइंट्समैन-ए/इरादतगंज,  राम सिंह, पॉइंट्समैन-ए/बिदनपुर, तथा राम सिंह मीणा, स्टेशन अधीक्षक/प्रयागराज, शामिल हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, HRMS एवं UMID से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी। कार्मिक एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *