एनटीपीसी CSR पहल के तहत छात्राओं को वितरित की गईं 171 साइकिलें

Spread the love

रामागुंडम, तेलंगाना। एनटीपीसी  की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत रामागुंडम मंडल के आठ स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नौवीं की छात्राओं को 171 साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल वितरण कार्यक्रम ZPHS (गर्ल्स), अशोकनगर, गोदावरीखानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामागुंडम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  मक्कन सिंह राज ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामागुंडम नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर, पार्षदगण, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एनटीपीसी  की इस CSR पहल का उद्देश्य छात्राओं को अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में सहयोग प्रदान करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम परिवहन साधन उपलब्ध होगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं की आवागमन संबंधी कठिनाइयां कम होंगी और उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। एनटीपीसी  की यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बालिकाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *