राजीव कुमार सिन्हा ने एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

Spread the love

 टांडा ।राजीव कुमार सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक ने एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बी.एससी. इंजीनियरिंग) में भागलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक  सिन्हा ने 15 मार्च 1993 को एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। लगभग 33 वर्षों के अपने उत्कृष्ट एवं समृद्ध कार्यकाल में उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं, जिनमें कहलगांव, फरक्का, रिहंद, गाडरवारा, नॉर्थ करनपुरा महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान  सिन्हा ने ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M), फ्यूल हैंडलिंग, ऐश डाइक मेंटेनेंस तथा प्लांट मेंटेनेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करते हुए संयंत्रों की परिचालन उत्कृष्टता, विश्वसनीयता में वृद्धि तथा सर्वोत्तम अनुरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एनटीपीसी टांडा में पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे नॉर्थ करनपुरा सुपर ताप विद्युत परियोजना में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) विभाग में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

 सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (PMI) तथा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं द्वारा आयोजित अनेक नेतृत्व एवं व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की है। उन्होंने लीडरशिप डेवलपमेंट, सेफ्टी लीडरशिप, बिजनेस एक्सीलेंस, क्वालिटी मैनेजमेंट, प्रिवेंटिव विजिलेंस, साइबर सुरक्षा, बिहेवियरल सेफ्टी तथा O&M एक्सीलेंस जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने सतत् सीखने एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।

परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका लक्ष्य एनटीपीसी टांडा में सुरक्षित, विश्वसनीय, दक्ष एवं सतत विद्युत उत्पादन को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने टीमवर्क, नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता तथा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को संगठन की सफलता का आधार बताते हुए इन मूल्यों के माध्यम से एनटीपीसी की राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर एनटीपीसी टांडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजीव कुमार सिन्हा का हार्दिक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *