एनटीपीसी टांडा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन

Spread the love

अंबेडकर नगर।आरोग्यम अस्पताल, एनटीपीसी टांडा द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 5 मई 2026 को वृहत् दिव्यांगजन चिह्नीकरण शिविर 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर ALIMCO के विशेषज्ञों एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (NFNDRC), आरोग्यम अस्पताल, एनटीपीसी टांडा के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा, महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री सुभाष चंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस)  प्रमोद कुमार, डॉ. मनीषा पांडेय (मुख्य चिकित्साधिकारी, आरोग्यम अस्पताल), अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  रजनीश खेतान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कुल 204 लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया गया, जिनमें 148 पुरुष एवं 56 महिलाएँ शामिल रहीं। यह आंकड़ा शिविर की व्यापकता एवं प्रभावशीलता को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने डॉ. मनीषा पांडेय के नेतृत्व में किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के योगदान को सराहा। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया। यह पहल दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने एवं उनके समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एनटीपीसी टांडा की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *