हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने सभी को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। अपने सम्बोधन में उन्होने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और उसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।परियोजना ने कुल 400 वृक्षारोपण भी अपने परिसर मे कराया । नवीन गुप्ता द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करें और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इस अवसर पर एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ये प्रतियोगिताएं कर्मचारियों, उनके परिजनों, सहयोगी संस्थाओं के बीच आयोजित की गई थीं। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया
