प्रयागराज मण्डल में ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

 प्रयागराज ।  मण्डल रेल प्रबन्धक  रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल में  15 मई, से 5 जून, 2026 तक ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर “विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के दौरान पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में अभियान चलाये जा रहे हैं ।  विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में प्रयागराज मण्डल में 15 मई से 5 जून 2026 तक व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी हैं । इन अभियानों के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की रहे हैं । ‘मिशन लाइफ’ एवं ‘विश्व पर्यावरण दिवस -2026’ थीम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । यात्रियों एवं कर्मचारियों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों, बैग एवं कंटेनरों के उपयोग तथा डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ साथ कचरा पृथक्करण एवं उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रहे है । IRCTC एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से जैव-अवक्रमणीय एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है । रेलवे परिसरों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, जल पुनर्भरण केन्द्रों का निरीक्षण तथा यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने और पुनः भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । साथ ही, रेलवे स्टेशनों पर विक्रेताओं एवं सेवा प्रदाताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशील बनाया जा रह है । 

प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान के साथ रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों एवं पार्कों में हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष प्रयास जारी हैं । “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” योजना के अंतर्गत कपड़े एवं जूट के बैग तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दियाजा रहा है । इसके अतिरिक्त जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, ऊर्जा संरक्षण, LED के उपयोग तथा अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखने के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । ‘क्लाइमेट चेंज’ थीम पर “विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान के उपरांत 5 जून 2026 को रेलवे स्टेशनों, कार्यस्थलों एवं स्थानीय क्षेत्रों में स्काउट्स, एनसीसी, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्टेशनों, मंडलों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *