सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
अम्बेडकर नगर । ( लालमणि गोंड) आखिर जीत ही गई मां की ममता मां तो मां होती है मां जैसी ममता कहीं नहीं। अपने ही चार बच्चों की हत्या का लगा आरोप झूठा साबित हुआ और मां की ममता कलंकित करने वाले तीन भाई बहन एवं माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने अल सुबह एक मुठभेड़ में 5हत्या करने वाले दुर्दांत अपराधी को यमलोक पहुंचा दिया। पुलिस ने मीरानपुर मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र जान मोहम्मद का एनकाउंटर, टाण्डा-बाँदा हाइवे के किनारे पुलिस के साथ आरोपी की हुई मुठभेड़,मुठभेड़ के बाद आरोपी घायल हो गया जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया । अकबरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने किया एनकाउंटर,आरोपी इसके पूर्व में हत्या और दुराचार के मामले जेल जा चुका है जो जमानत पर बाहर था। ईंट से कूंच कर बेरहमी से बच्चों और मां की हत्या करने वाले मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। 2 मई को थाना अकबरपुर अंतर्गत 04 नाबालिग बच्चों की हत्या की नृशंस घटना कारित हुई थी।
घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा कई टीमों का गठन किया गया।अगले ही दिन, दिनांक 03 मई 2026 को शाम के समय उन्हीं 04 बच्चों की मां, जिनका नाम गासिया था, का शव उनके घर से लगभग 100 मीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा शव को अभिरक्षा में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।विवेचना के दौरान एवं अन्य महत्वपूर्ण गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर एक व्यक्ति, जिसका नाम आमिर पुत्र जान मोहम्मद है, का नाम प्रकाश में आया।दिनांक 4 मई को प्रातः लगभग 05 बजे सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और उक्त संदिग्ध को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान संदिग्ध घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी मीरानपुर ले जाया गया, जहां उसने अपना नाम आमिर पुत्र जान मोहम्मद बताया।इसके पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जो वर्तमान में उपचाराधीन हैं।
आमिर की तलाशी के दौरान उसकी जेब से पीली धातु के कुंडल तथा सफेद धातु की पायल बरामद हुई, जिनके संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि वे मृतका के थे। यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि आमिर के विरुद्ध अन्य जघन्य आपराधिक मुकदमे भी पंजीकृत हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।अभियुक्त का लम्बा आपराधिक इतिहास है।
