खरुआंव में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है ग्रामीण

Spread the love

 कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने दिया पत्रक

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम खड़हां ग्राम पं० खरुआंव के दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सर्वे में बड़े आदमी वीआईपी लोगों को चिन्हित कर आवास फार्म भरे जाने के विरोध में जिलाधिकारी नामित  पत्रक  संबंधित को देखकर गरीबों  को आवाज दिलाए जाने की लगाई गुहार। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हम प्रार्थिनीगण उपरोक्त नाम व पते की निवासिनी है। हम प्रार्थिनीगण जाति चमार जो अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आती है। हम प्रार्थीगण के ग्राम पंचायत खरुआव में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास आया है।  हम लोगों का मकान कच्चा है फिर भी हम प्रार्थीगण का सर्वे नहीं हो रहा है और न लिस्ट में नाम ही पास किया गया है।  वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हम प्रार्थिनीगण का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में मौके की जांच कर हम प्रार्थिनीगण को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाला आवास दिलवाये जाने की कृपा करें। इस मौके पर गीत, आरती देवी, कांति, तेतरी, निशा, वंदना, संजू कुमारी, निर्मला, अर्चना, अमरावती, प्यारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *