उपराष्ट्रपति यूपीएएसआई टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 21 सितंबर, 2026 को तमिलनाडु का दौरा करेंगे और नीलगिरी के कुन्नूर में यूपीएएसआई (यूनाइटेड प्लांटर्स एसोसिएशन ऑफ साउदन इंडिया) टी रिसर्च फाउंडेशन (यूपीएएसआई टीआरएफ) के शताब्दी सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।यूपीएएसआई टी रिसर्च फाउंडेशन (यूपीएएसआई टीआरएफ) दक्षिण भारत के चाय उद्योग की प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना अक्टूबर 1926 में गुडालूर में चाय प्रायोगिक केंद्र के रूप में हुई थी।
