सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2026 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Spread the love

26 एवं 27 अक्टूबर को दरभंगा हाउस परिसर, रांची में आयोजित होगा सतर्कता महोत्सव, प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत 26 एवं 27 अक्टूबर, 2026 को सीसीएल मुख्यालय स्थित दरभंगा हाउस परिसर, रांची में सतर्कता महोत्सव-2026 (VAC 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “Probity for Prosperity : सत्यानिष्ठा से समृद्धि” है। इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

महोत्सव के दौरान दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:

26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)*

• पूर्वाह्न 10:30 बजे से: उद्घाटन समारोह (Inaugural Function) पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक: रंगोली प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक: पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी)शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक: नारी शक्ति वंदन (समूह श्रेणी)*27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)*

• पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी) • पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: एकल गायन प्रतियोगिता (Solo Song) • दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक: समापन समारोह (Valedictory Session)

सीसीएल द्वारा आयोजित यह महोत्सव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल एवं समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *