एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजन

Spread the love

 चतरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 21 जून 2025 को आरसी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को बड़े उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून तक आयोजित सप्ताहव्यापी योग कार्यशाला का समापन था, जो ईडब्ल्यूए (कर्मचारी कल्याण संघ) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इस वर्ष के राष्ट्रीय विषय “एक धरती, एक स्वास्थ्य हेतु योग” के अनुरूप, इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारों और CISF के जवानों के बीच शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देना था।

समापन समारोह में NTPC के कर्मचारियों, उनके परिजनों, EWA सदस्यों तथा CISF के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि हुई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति से, जिनमें शामिल थे –  संजीब कुमार सुआर,  परियोजना प्रमुख;  राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम);  राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन);  नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन); तथा  सनुज कुमार, उप कमांडेंट, CISF। साथ ही, श्रीमती दीपाली आचार्य, अध्यक्ष|, वसुंधरा लेडीज क्लब और श्रीमती विनिता सिन्हा, प्रभारी, बाल भवन ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को प्रेरणा प्रदान की।

अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख  एस. के. सुवर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, शांत और सशक्त बनाने का मार्ग है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा आसनों, प्राणायाम और ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *