श्रीमती रेखा पांडेय ने एमसीएल में निदेशक, मानव संसाधन का पदभार ग्रहण किया

Spread the love

संबलपुर, । श्रीमती रेखा पांडेय ने शुक्रवार शाम महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती पांडेय को मानव संसाधन प्रबंधन, कार्मिक प्रशासन एवं औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। इससे पूर्व, वह कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में महाप्रबंधक (कल्याण) के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं। मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में उन्हें दो दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।

श्रीमती पांडेय ने रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) से कार्मिक प्रबंधन में एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) की शिक्षा भी प्राप्त की है। अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त, उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न संगठनों यथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम) और इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह फोरम ऑफ वूमेन इन पब्लिक सेक्टर की पदाधिकारी भी हैं। श्रीमती पांडेय का व्यापक अनुभव और कर्मचारी-केंद्रित नेतृत्व एमसीएल में मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों से जुड़े कार्यों को और सुदृढ़ करने, कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने तथा कंपनी की निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्टता में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *