मतगणना परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यक बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम तथा मतदान केंद्रवार कम्युनिकेशन प्लान, मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग/सीसीटीवी कैमरा सुनिश्चित हो*
वाराणसी। वाराणसी खंड-शिक्षक/स्नातक निर्वाचन- 2026 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त स्नातक के लिए प्रेक्षक जी०एस० प्रियदर्शी और शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक प्रांजल यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
आयुक्त/रिटर्निग आफिसर एस०राजलिंगम द्वारा बैठक में समस्त निर्वाचन तैयारियों को विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रेक्षकगण प्रशिक्षण की प्रक्रिया के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निगरानी के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट व माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति शीघ्र करा दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदान/मतगणना कराने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण समय से संपन्न करा लें। पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित रहें। इसके अलावा सभी मतदेय स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित रहें। मतगणना स्थल का चयन कर कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी जाए।इसके अलावा मतदान केन्द्र, स्ट्रॉंग रूम, मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टियों का गठन, परिवहन व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना कार्मिकों के ड्यूटी का रेंडमाइजेशन, पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, यातायात, रूट चार्ट, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी कार्मिकों की ड्यूटी आदेश तामीला करा लिया जाए।सीडीओ/प्रशिक्षण नोडल अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने रेंडमाइजेशन व प्रशिक्षण के शेड्यूल की तिथियों से प्रेक्षक को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यक बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम तथा मतदान केंद्रवार कम्युनिकेशन प्लान, मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग/सीसीटीवी कैमरा सुनिश्चित रहे। उन्होंने वर्चुअली माध्यम से जुड़े सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वहाँ की पूरी तैयारियों के संबंध में एक-एक कर रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक डीएम सत्येंद्र कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में सोनभद्र,भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर,
बलिया और चंदौली के ज़िलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।
