बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वेकोलि की आदरांजलि

Spread the love

नागपुर।, वेकोलि में, बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को आदरांजलि अर्पित की गयी। मुख्यालय में आयोजित समारोह में वेकोलि के निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना)  संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के कार्य एवं विचारों पर विस्तार से बात की। उन्होंने संविधान में निहित, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे सिद्धांतों को राष्ट्र के विकास में कारगर बताया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज के बदलते परिवेश में भी अत्यंत प्रासंगिक एवं उपयुक्त है। 

कार्यक्रम के दौरान एस.सी/एस.टी/ओबीसी सेल के लिएजन अधिकारी अतुल बंसोड़ ने बाबासाहेब की जीवनी पढ़ी तथा यूवा कर्मियों ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। समारोह में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब के प्रति आदर व्यक्त किया। वेकोलि के सभी क्षेत्रों, इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में भी बाबासाहेब के प्रति आदरांजलि अर्पित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *