सोलापुर: एनटीपीसी स्थापना दिवस एवं स्वर्ण जयंती  समारोह का भव्य आयोजन  

Spread the love

सोलापुर / एनटीपीसी परियोजना में एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस एवं स्वर्ण जयंती समारोह अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसके पश्चात परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर कर संगठन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद किया गया। इस अवसर पर  बीजेसी शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की स्वर्णिम यात्रा को याद किया और सभी से सुरक्षा, गुणवत्ता तथा नवाचार के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पावर एक्सेल और एम्प्लॉई ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान कर कर्मचारियों को उनके कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  बीजेसी शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर),  एम.के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  सुभाष एस. गोखले, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *