बारात में शामिल दो युवक ट्रेन की चपेट में आए,एक की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

सोनभद्र । जनपद के चोपन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव से बारात लेकर ग्राम बगवैसा आई बारात में शामिल दो युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *