म्योरपुर /सोनभद्र। स्थानीय स्थानीय कस्बा मे चल रहे रामलीला मंचन के 8 वें दिन की लीला राम सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन का प्रसंग रहा । सुग्रीव अत्यंत भयभीत होकर बोले- हे हनुमान सुनो, ये दोनों पुरुष बल और रूप के निधान हैं। तुम ब्रह्मचारी का रूप धारण करके जाकर देखो। अपने हृदय में उनकी यथार्थ बात जानकर मुझे इशारे से समझाकर कह देना हनुमान जी साधु का रूप बदल श्री राम से पूछते हैं, हे वीर साँवले और गोरे शरीर वाले आप कौन हैं, जो क्षत्रिय के रूप में वन में विचर रहे हैं श्री राम ने बताया यहाँ वन में राक्षस ने (मेरी पत्नी) जानकी को हर लिया। हे ब्राह्मण! हम उसे ही खोजते फिरते हैं। हमने तो अपना चरित्र कह सुनाया। प्रभु को पहचानकर हनुमान जी उनके चरण पकड़कर पृथ्वी पर गिर पड़े हनुमान जी अपने कंधे पर बैठा क़र दोनों भाई को सुग्रीव जी के पास ले जाते हैं जहां सुग्रीव जी और श्री राम का मित्रता होता है सुग्रीव जंगल में रहने का कारण प्रभु को बताता है मेरा भाई बाली मुझे अपने महल से निकाल मेरी पत्नी का हरण कर लिया है श्री राम ने कहा मैं बाली का वध करूंगा श्री राम जी के कहने पर सुग्रीव बाली के पास जाते हैं और युद्ध के लिए ललकारते हैं सुग्रीव का ललकारने पर दोनों भाइयों में युद्ध होता है श्री राम के अमुक बाढ़ से बाली का वध होता है हनुमान जी लंका जाते हैं लंकानी हनुमान जी को नहीं द्वार के अन्दर नहीं जाने देती है हनुमान जी एक मुस्तिका मारते हैं हनुमान जी के मार से लंकनी अचेत हो जाती है हनुमान जी अशोक वाटिका में पहुंच माता सीता सीता को बताते हैँ मै प्रभु श्रीराम. के कहने पर आया हूं प्रभु का अंगूठी साथ लाया हूं हनुमान जी को भूख लगा था अशोक वाटिका में लगे मीठे-मीठे वृक्षों को हनुमान जी तोड़ तोड़ दिया निशाचर जाकर रावण को बताते हैं एक बानर अशोक वाटिका में उथल-पुथल कर रहा है रावण के कहने पर अक्षय कुमार आता है एक ही गधा में अक्षय कुमार कि मौत हो जाती है मौत की खबर सुन रावण क्रोधित हो जाता है और मेघनाथ को हनुमान जी को पकड़ने के लिए भेजता है मेघनाथ द्वारा हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र से वार कर उन्हें बंदी बनाकर रावण दरबार ले जाटा हैं रावण द्वारा हनुमान जी के पूछ में आग लगाया जाता है हनुमान जी द्वारा पूछ में लगी आग से पूरे लंका को जला दिया जाता है श्री राम के संजीव दर्शन से भक्ति भाव विभोर हो जाते हैं
इस दौरान पर श्री रामलीला कमेटी के महा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह,अध्यक्ष मोनू जायसवाल,श्री रामलीला मंडली अध्यक्ष शनि अग्रहरी,अजय कुमार,पंकज सिंह,अंकित अग्रहरी,मनदीप रौनियार, रामू,ब्यास आशीष अग्रहरी (बिट्टू), सुजीत अग्रहरी, संदीप अग्रहरी,नमन प्रकाश अग्रहरी, रंजन अग्रहरी,नीरज अग्रहरी, अवनीश कुमार ,और सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
