सीआइएससफ यूनिट,एनटीपीसी बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

बेगूसराय।।राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह-2025″ के अवसर पर एनटीपीसी बरौनी की के औ सु ब (सीआईएसएफ) अग्निशमन इकाई के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

दिनांक 16 अप्रैल 2025 को केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा एवं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बिहट में तथा 17 अप्रैल 2025 को डीएवी स्कूल, हर्ल बरौनी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर का सफल आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सहायक समादेष्टा/अग्नि भाष्कर दास एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, आग के विभिन्न वर्गीकरण एवं उसे बुझाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग की विधि भी व्यावहारिक रूप से समझाई गई।

सहायक समादेष्टा  दास ने आपातकालीन स्थिति में किसी घायल व्यक्ति को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने और रेस्क्यू मेथड से सुरक्षित निकालने के तरीके भी सिखाए। साथ ही, अग्नि सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला।

अग्निशमन दस्ता द्वारा फायर टेण्डर से मॉनिटर द्वारा पानी छोड़ने की प्रक्रिया भी विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी फायर एक्सटिंग्यूशर चलाकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा में इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 922 विद्यार्थी, 10 शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बिहट में 650 विद्यार्थी, 10 शिक्षक एवं 8 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 17 अप्रैल को डीएवी स्कूल, हर्ल बरौनी में आयोजित कार्यक्रम में 957 विद्यार्थी एवं 33 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा एनटीपीसी बरौनी की अग्निशमन टीम को विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी कमांडर/अग्नि ने सभी विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी एवं ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना त्वरित व सुरक्षित कदम उठाने की सीख दी।

सीआइएससफ यूनिट, एनटीपीसी बरौनी द्वारा चलाए गए इस जन-जागरूकता अभियान की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। इस तरह के प्रयास समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में बेहद प्रभावशाली साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *